सावधान घातक है कीटनाशक व कवकनाशक

सावधान घातक है कीटनाशक व  कवकनाशक -कैसे ,कब स्प्रे कर पाए बेहतर परिणाम

 अक्सर किसान अपनी फसलों की सुरक्षा के प्रयास के चलते अपनी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते l लेकिन इस दौर में किसानों की सुरक्षा भी आवश्यक है l
अभी  खरीफ का मौसम है या यूं कहें कि खेती-बाड़ी का मौसम किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय होता है क्योंकि किसान का सारा पूंजी इस समय खेत पर लगा होता है lकिसान की खेती में उत्पादन ही उसका
आर्थिक स्तर को निर्धारित करता है ऐसे में जलवायु का फसल के प्रति प्रतिकूल ना होना व खरपतवार कीट बीमारियों का फसल पर प्रकोप हो ही जाता है l

 ■ऐसे में आधुनिक जमाने में किसान भाइयों को चाहिए कि जैविक कीटनाशकों का उपयोग के साथ-साथ रसायनिक कीटनाशकों का भी उपयोग समय समय पर करना चाहिए जिससे कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखते हुए इन व्याधियों से निदान पाया जाए तो आइए जानते हैं कीटनाशक व कवक नाशक रसायनों का प्रयोग करते समय किन किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है l
 कीटनाशकों के डिब्बों पर तिकोने आकार का निशान बना होता है जो उसकी विषाक्तता को दर्शाता है उसमें लाल, पीला, नीला ,हरा ऐसे चार रंगो तक विषाक्तता का स्तर निर्धारित किया गया है lइसमें लाल कीटनाशक सबसे ज्यादा जहरीले होते हैं लाल निशान वाले की अपेक्षा पीला निशान की अपेक्षा नीला व नीले की अपेक्षा हरा कम विषाक्तता वाला स्तर होते हैं l
इस कारण किसान भाइयों को सलाह है कि लाल निशान वाले कीटनाशकों का इस्तेमाल ना करें l
इस तरह के नाश को कीटनाशकों का उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती है वह फसलों के माध्यम से मनुष्य पर भी प्रभाव पड़ता है जिससे कई प्रकार की 
बीमारियां हो रही है l
सर्वप्रथम कीटों व बीमारियों का सही तरह से किसान भाई पहचान करें या पहचान करने में परेशानी हो तो नजदीकी कृषि विशेषज्ञ से कीटों की पहचान कराकर उचित दवाइयों का इस्तेमाल करें l
क्योंकि कुछ मित्र कीट होते हैं जो फसल उत्पादन में लाभकारी होते हैं यह मित्र कीट नुकसान देने वाले कीटों को खा जाते हैं तथा परागण में मदद करते हैं l
 ■कीटनाशक कवकनाशी खरीदते समय दवाई बनाने की तारीख व एक्सपायरी डेट जरूर देखें l
कीटनाशकों का उपयोग करते समय आप मुंह ढक के हाथ में दस्ताने आवश्यक रूप से लगाएं कीटनाशक का प्रयोग करने वाले के शरीर पर कोई घाव या जख्म नहीं होना चाहिए l
 खाली पेट किसान भाई दवाइयों का 
छिड़काव ना करें कीटनाशकों का छिड़काव हवा की दिशा में करें कीटनाशकों का छिड़काव के लिए वायुमंडल ताप 20 से 22 सेंटीग्रेड हवा की गति 7 किलोमीटर  घंटा अनुकूलित माना गया है l
 ■छिड़काव के बाद यदि 6 घंटा के अंदर वर्षा हो जाती है तो दोबारा छिड़काव करना पड़ सकता है l
 पत्तियों पर सुबह ओस की बूंदे पड़ी हो तब या सायंकाल सूर्य अस्त होने के बाद छिड़काव नहीं करना चाहिए l
■दवाई छिड़काव का सही समय सुबह धूप खिला हो वह शाम को सूर्यास्त से पहले छिड़काव करेंl
(कई फसलों में सुबह छिड़काव करने से फायदेमंद नहीं होता है जैसे धान में सुबह से 12:00 बजे तक बालियां निकलने के समय फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया होती है 5 से 7 दिन तक)


"कीटनाशक का इस्तेमाल फसल के बचाव के लिए करें परंतु अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें"
                       धन्यवाद
----------------0000----------------

मनीष प्रजापति 
तकनीकी फैसिलिटेटर 

कृषि विभाग ,बलरामपुर ,छत्तीसगढ़

■  अरविंद कुमार साय 
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी 
कृषि विभाग ,बलरामपुर, छत्तीसगढ़

Comments

Popular posts from this blog

PART-2 कद्दूवर्गीय सब्जियों में मुख्य कीटो व बीमारियों के नियंत्रण के उपाय एवं रोकथाम👉ग्रीष्मकालीन सब्जियों जैसे कद्दू करेला ,लौकी ,टिंडा ,परवल, तोरई ,पेठा खीरा एवं ककड़ी जैसे सब्जियों के महत्वपूर्ण किट व रोग प्रबंधन

किसान का मित्र कवक ट्राइकोडरमा

सब्जियों में होने वाली खतरनाक बीमारी