धान में गंधी बग किट उपाय एवं रोकथाम
धान में गंधी बग किट उपाय एवं रोकथाम ■सरगुजा संभाग- धान की गंधी बग किट हमारे फसल में अंतिम सितंबर माह में अधिक दिखाई पड़ता है क्योंकि यह समय धान की बालियों में दूध भरने की समय होता है इस अवस्था में कई प्रकार की बीमारियों व कीटों का प्रकोप धान की बालियों में होता हैl जैसे माइट्स, मा हु और गंधी बग किट l आज हम विशेष रूप से बात करेंगे गंधी बग कीट के बारे में यह की प्रारंभिक अवस्था में तनो पर बैठता है और फिर बालियों में जैसे ही दूध बनना प्रारंभ होता है बालियों से दूध चूसना प्रारंभ कर देता है जिससे बालियों में दाने नहीं बन पाते और बालियां को बदरा बदरंग कर देता है यह कीट अलग तरह का गंध छोड़ता है l इस प्रकार से 30-35 %किसानों के उत्पादन में काफी क्षति पहुंचाता है l ■गंधी बग किट के जीवन चक्र लक्षण व पहचान- संक्रमित धान के पुआल में दुर्गंध होता है प्रारंभिक अवस्था में यह कीट तनो पर बैठता है व कीट की उपस्थिति इसके द्वारा उत्सर्जित अलग तरह के गंध से पता लगाया जा सकता है l ...