धान में गंधी बग किट उपाय एवं रोकथाम
धान में गंधी बग किट उपाय एवं रोकथाम
■सरगुजा संभाग-धान की गंधी बग किट हमारे फसल में अंतिम सितंबर माह में अधिक दिखाई पड़ता है क्योंकि यह समय धान की बालियों में दूध भरने की समय होता है इस अवस्था में कई प्रकार की बीमारियों व कीटों का प्रकोप धान की बालियों में होता हैl जैसे माइट्स, माहु और गंधी बग किट l आज हम विशेष रूप से बात करेंगे गंधी बग कीट के बारे में यह की प्रारंभिक अवस्था में तनो पर बैठता है और फिर बालियों में जैसे ही दूध बनना प्रारंभ होता है बालियों से दूध चूसना प्रारंभ कर देता है जिससे बालियों में दाने नहीं बन पाते और बालियां को बदरा बदरंग कर देता है यह कीट अलग तरह का गंध छोड़ता है lइस प्रकार से 30-35
%किसानों के उत्पादन में काफी क्षति पहुंचाता है l
■गंधी बग किट के जीवन चक्र लक्षण व पहचान-
संक्रमित धान के पुआल में दुर्गंध होता है प्रारंभिक अवस्था में यह कीट तनो पर बैठता है व कीट की उपस्थिति इसके द्वारा उत्सर्जित अलग तरह के गंध से पता लगाया जा सकता है l
◇ वयस्क कीट दोपहर के बाद और सुबह जल्दी सक्रिय होते हैं यह कीट तेज धूप में वह घास वाले क्षेत्रों में छिप जाते हैं शुष्क व ठंडे मौसम में यह कीट कम सक्रिय होते हैं l इस कीट का वयस्क व नींफ दोनों फसल को नुकसान पहुंचाते हैं
■गंधी बग किट आबादी बढ़ने के कारण-
गंधी बग किट धान की व्यापक खेती वाले क्षेत्र में नहरों के पास वाले क्षेत्र में घनी घास की आबादी वाले क्षेत्र में
वह धान का सघन रोपण होने से मानसूनी बारिश शुरू होने पर कीट सक्रिय हो जाते हैं व लगातार बूंदाबांदी होने से इनकी जनसंख्या में बढ़ोतरी होती है l
■रोकथाम -
◇कीट की वृद्धि को रोकने के लिए आसपास के खरपतवार ओं को हटा देना चाहिए l
◇कीट का सुनियोजित ढंग से रोकथाम करने के लिए कीटनाशक डस्ट (धूल) का उपयोग करना चाहिए
धूल व डस्ट का प्रयोग करने से देखा गया है कि इस प्रकार के कीट पर नियंत्रण पाया जा सकता है व कीटनाशक का छिड़काव करने की अपेक्षाकृत कीटनाशक का धूल डस्ट बुर्काओं करना बेहतर है l
इन रसायनों का प्रयोग कर सकते हैं -
■क्योंनालफोस 1.5% मेलाथियान, केकेएम 10%या
मिथाइल पैराथियान 2% में से कोई एक 7 से 8 केजी प्रति एकड़ उपलो राख के साथ मिलाकर छिड़काव करेंl
नोट - इस पाउडर का प्रयोग सुबह के समय जब पत्तियों पर ओस की बूंदे हो तभी इसका प्रयोग करें ताकि पाउडर पत्तियों पर अच्छी तरह चिपक जाए जो कि 8 से 10 दिनों तक चिपका रहेगा जिससे यह लंबे समय तक हमारे फसलों में कीट के प्रति असर दिखाएगा l
■ इस कीट की रोकथाम के लिए कीटनाशकों का छिड़काव से बेहतर कीटनाशकों का डस्ट बुराकने से है
■अगर आप कीटनाशक का छिड़काव करना चाहते हैं तो छिड़काव के पश्चात राख 5 kg व अल्फामेंथीन 10% EC 7-8kg को मिलाकर डस्ट के रूप में स्प्रे करने के पश्चात फसल के ऊपर छिड़काव कर देवें l
जिससे जो कीटनाशक स्प्रे किया गया है वह पौधों में वह पाउडर पत्तियों में चिपक जाएगा जिससे पत्तियों पर आने वाले कीट नष्ट हो जाएंगे l
धन्यवाद
----------------00000---------------------
■मनीष प्रजापति
तकनीकी फैसिलिटेटर
कृषि विभाग ,बलरामपुर ,छत्तीसगढ़
तकनीकी फैसिलिटेटर
कृषि विभाग ,बलरामपुर ,छत्तीसगढ़
■ अरविंद कुमार साय
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी
कृषि विभाग ,बलरामपुर, छत्तीसगढ़
Comments
Post a Comment